मशरक : पिकअप मोटरसाईकिल टक्कर में युवक घायल

मशरक(सारण) : मशरक थाना क्षेत्र के मशरक मलमलिया हाईवे पर यदु मोड़ के पास पिकअप और मोटरसाईकिल की टक्कर में मोटरसाईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो ।लोगों ने बताया कि पिकअप से अनियंत्रित मोटरसाईकिल चालक मे धक्का लग गया। जिससे मोटरसाईकिल चालक पंकज उपाध्याय पिता शिवनाथ उपाध्याय केरवा गाँव निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया घायल मोटरसाईकिल चालक को स्थानीय लोगों की मदद् से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया ।मामले की खबर मिलते ही मोटरसाईकिल व पिकअप को पुलिस ने अपने कब्जे में जांच कर रही है।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि यदि मोटरसाईकिल सवार चालक यदि हेमलेट पहना रहता तो सवार सुरक्षित रहता ।