
मांझी(सारण)। बुधवार को मांझी बीआरसी परिसर में नशा मुक्ति अभियान के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में वर्ग 6 से लेकर वर्ग 8 तक की छात्र-छात्राएं शामिल हुई। यह निबंध प्रतियोगिता पहले स्कूल स्तर पर किया गया उसमें चयनित प्रतिभागियों को प्रखंड स्तर पर फाइनल प्रतियोगिता में शामिल किया गया। अगले चरण में प्रखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय इस प्रतियोगिता में आदर्श मध्य विद्यालय माँझी के कुणाल कुमार एवं मध्य विद्यालय दुमदुमा की रिमझिम कुमारी को चयनित किया गया। दोनों चयनित विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। मौके पर बीईओ दिवाकर सिंह सकलदीप सिंह शिक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय सुरेंद्र प्रसाद तथा दिलीप कुमार आदि शिक्षक गण मौजूद थे।




Recent Comments