पानापुर(सारण)।प्रखंड के भोरहा क्वार्टर बाजार के समीप लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर ग्रामीणों की सजगता के कारण चोरी होने से बच गया।बताया जाता है कि चोरी करने के उद्देश्य से दो बाइक पर सवार चार की संख्या में पहुँचे चोरों ने ट्रांसफार्मर का नट खोल उसके क्वायल निकलने की तैयारी में थे।इसी बीच आवाज सुन कुछ ग्रामीणों की नींद खुल गयी जिसके बाद चोर बाइक से फरार हो गये .इस प्रकार ग्रामीणों की सजगता से ट्रांसफार्मर चोरी होने से बच गया।