
संजय विजित्वर ( हाजीपुर)-
वैशाली जिलान्तर्गत महनार प्रखंड के शाहपुर निवासी कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह का दाह- संस्कार महनार के हसनपुर गंगा घांट पर राजकीय सम्मान के साथ संबंध संपन्न हुआ ।डॉ रघुवंश प्रसाद का पार्थिक शरीर दोपहर में उनके पैतृक आवास शाहपुर पहुंचा जहां उनका अंतिम दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में लोग एवं उनके परिवार और आस पास के लोगो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस क्रम में उनका पार्थिक शव महनार हसनपुर के लिए निकला ।इस दौरान जगह- जगह लोगों ने उन्हें पुष्पार्पित किया और रघुवंश बाबू अमर रहे–शब्दों से जयघोष करते रहे। इस क्रम में महनार के हसनपुर में महनार एवं जिला प्रशासन द्वारा पूरी विधि-व्यवस्था के दौरान बिहार सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री नीरज कुमार,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,महनार विधायक उमेश सिंह,पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद आदि ने डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रंद्धाजलि अर्पित कर उन्हें सलामी दी ।इस दौरान जिला पदाधिकारी समेत शासन-प्रशासन के कई अधिकारी के अलावा विभिन्न दलों के विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।




Recent Comments