दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत बेतिया व बगहा पुलिस के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे फरियादियों की फरियाद अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से सुना तथा उनकी समस्याओं का निपटारा किया। भितहा थाना में आज कुल 04 मामलों का निष्पादन किया गया। नौतन में 04, मौझलिया में 03, गौनाहा में 02, मुफस्सिल थाना, बेतिया में 02, मटियरिया में 01, नगर थाना बेतिया में 01 मामलों का निष्पादन किया गया। अन्य थानों साठी, रामनगर, मैनाटॉड, लौरिया, मधुबनी, जगदीशपुर, बगहा में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिन मामलों का निष्पादन शनिवार के जनता दरबार में नहीं हो पाया है, उसका भी निपटारा शीघ्र ही कर दिया जाएगा।