तालाबंदी कर कार्य को किया बाधित

परसा(सारण) : नगर पंचायत परसा बाजार कार्यालय में दैनिक मजदूरी पर कार्यरत मजदूर संघ द्वारा सोमबार को नप कार्यालय में तालाबंदी कर पूर्ण रूप से कार्य बाधित कर दिया गया।धरना प्रदर्शन में शामिल महिला पुरुष कर्मियों ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग पत्रांक 406 के आलोक में निर्गत आवेदन में दैनिक मजदूरी पर कार्यरत कमियो को सेवा मुक्त करने के निर्देश को लेकर सरकार के खिलाफ अनिश्चितकाल तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। धरना प्रदर्शन के क्रम में कर्मियों ने सरकार से बेतन लागू करने की मांग किया।कर्मियों के धरना प्रदर्शन को लेकर नप कार्यालय के जेई गौतम कुमार ने आंदोलन कर रहे कर्मियों को सरकार के दिशा निर्देश को बताया।जेई ने कहा कि सरकार द्वारा सभी कर्मियों को पहले जैसा 31 मार्च तक काम करने की अवधि बढ़ा दी जाने की आश्वसन दिया।लेकिन कर्मी आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।धरना प्रदर्शन में मुन्ना कुमार विधान पंडित संजय कुमार अजय खलीफा हैदा अली बबलू कुमार लक्ष्मण राम सुधीर कुमार मेराज आलम सोनू कुमार आसिफ परवेज मुन्नी सिंह विजय दास मुन्नी देवी राधा देवी इंदू देवी सरस्वती देवी शांति देवी प्रमिला देवी शामिल थे।