*गुर्दा रोग से पीड़ित परिवार के सहायता के लिए आगे आया सीवान का-*
 *”इन्डो गल्फ सोशल वेलफेय ट्रस्ट “*
⭐सीवान: “नर सेवा ही नारायण सेवा है” इस मंत्र से प्रेरणा लेकर  सीवान की बहुचर्चित स्वयंसेवी संस्थान “इन्डो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट” के  द्वारा शनिवार को सीवान के हुसैनगज थाना क्षेत्र के क़ुतुब छपरा दाता नगर निवासी हाजी जलील को 11 हजार रूपये की सहायता राशी प्रदान की .
गौरतलब  हो कि  हाजी जलील की बहू गुर्दा रोग से पीड़ित है और वह डायलिसिस पर है.पीङित परिवार की  माली हालात को देख ट्रस्ट के सचिव सरवर जमाल व पत्रकार व ट्रस्ट के सलाहकार नवीन सिंह परमार द्वारा सयुंक्त रूप से  पीड़ित परिवार को 11 हजार रूपये की सहायता राशी का चेक  शनिवार को प्रदान किया गया. 
 इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव सरवर जमाल ने बताया कि हमारा एनजीओ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि सहित सामाजिक सरोकार से जुड़े अन्य क्षेत्र यथा सामूहिक विवाह, गरीब, वृद्ध व असहाय की मदद, खेल व खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करना, नारी सशक्तीकरण, महिलाओ एवं  बालिकाओं को हुनरमंद कर स्वालंबी बनाना आदि कार्य कर रहा है.जब भी हमारी संस्था को किसी पीड़ित के बारे में पता चलता है हम अपने स्तर से सम्बंधित पीड़ित परिवार का सामाजिक और आर्थिक जाँच के उपरांत ट्रस्ट के माध्यम से सहायता राशी प्रदान करते है.
(👉साभार: श्रीनारद मीडिया सर्विसेज)