*भागलपुर:निकाह नही करने को लेकर की खुदकुशी, चारो ओर मातम ही मातम*
👈पुष्पराज कुमार”दैनिक खोज खबर”भागलपुर👉
जिले के नवगछिया के मकनपुर रेलवे ढाला के पास मदन अहिल्या कॉलेज की छात्रा अख्तरी खातून (19) पिता मोहम्मद सलीम अली के पास ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई छात्रा मुरली गांव की रहने वाली थी। मिली जानकारी के अनुसार किसी खास कामो से बाजार जा रही है वही दो दिन बाद अख्तरी खातून का निकाह हरदा के गोवासी चकला में होने वाला था। कुछ लोगो का कहना है कि निकाह नही करने के कारण खुदकुशी करने की बात कही। जिस वक्त यह घटना हुई अख़्तरी खातून के पिता नवगछिया मार्केट में शादी के समान की खरीदारी कर रहे थे।
मौके रंगरा चौक प्रखंड के जिला परिषद सदस्या सह प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नरेन्द्र मोदी विचार मंच के शबाना आजमी व रंगरा चौक प्रखंड के वरीय साधनसेवी मुकेश मंडल एवं अन्य समाजसेवी छात्रा के गॉव मुरली पहुंच कर अख्तरी खातून के घर वालो से मिल कर संतावना दिया और उचित मुआवजा दिलवाने की बात कही गयी।
घरवालों का रो रो कर बुरा हाल। वही छात्रा के मां का चीत्कार चीत्कार कर रही है अब क्या होगा इज्जत नही बची मेरी बच्ची पर किसकी नजर लग गयी।




Recent Comments