रसूलपुर(सारण)।थाना क्षेत्र के इटहरी गांव के प्राथमिक विद्यालय के एक गुरू जी एक महीने बाद दो बजे दिन में स्कूल पहुंचे और रसोइये को बुला कर स्कूल का ताला खोलवाया फिर एक महीने की हाजिरी घोंस दीं।ऊपर से वृद्ध रसोइया से बदतमीजी करते हुए युवा गुरू जी ये बात कहीं शेयर नहीं करने की धमकी दे डाली। इसकी जानकारी गांव को मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये और शनिवार को स्कूल में ताला बंद कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। हेडमास्टर मधु सुदन ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि कोई शिक्षक उनके वश में नहीं हैं। जब चाहें आते हैं और जब चाहे चलेऐ जाते हैं।एकमा बीडीओ सीओ आदि पदाधिकारियों को दिये शिकायती आवेदन में आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया है कि यहां के वृद्ध रसोइया मड़ई साह को असहनी गांव के एक शिक्षक आकाश ओझा ने बदतमीजी करते हुए एक महीने की हाजिरी धमकी देकर बना ली है।आवेदन ने शिक्षकों द्वारा विद्यालय के पोषाहार में भी घोटाला करने का आरोप लगाया है।मेल के माध्यम से शिकायती आवेदन शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री तक प्रेषित किया गया है और इसकी जांच जल्द ही कराने का आश्वासन भी मिल गया है।