मढ़ौरा।
मढ़ौरा प्रखंड के भुवालपुर आजाद चौक पर महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बक्स द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 200 आंख के मरीजों का फ्री में जांच कर दवा वितरण की गई तथा 50 रोगियों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए नि:शुल्क चयन किया गया। आजाद सोशल सोल्जर संस्था के सचिव आलोक रंजन ,अब्दुल हकीम, सैयद अली,बीडीसी प्रत्याशी मो अब्दुल जब्बार दीपक सिंह सुकेश कुमार राय जिला परिषद प्रत्याशी चंदेश्वर राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।