गाड़ी को साइड नहीं देने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
#परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सीवान) : थानाक्षेत्र के बरवा गांव स्थित श्रीजानकी संस्कृत गुरुकुल के समीप शुक्रवार की रात गाड़ी को साइड नहीं देने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्रीजानकी संस्कृत गुरुकुल के समीप मोग्लानीपुर निवासी सह प्रखंड प्रमुख के देवर लालबाबू यादव और जयजोर निवासी सुशील गुप्ता के बीच गाड़ी साइड नहीं देने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।




Recent Comments