
● पूछा पूर्व में डीएम के निर्देश के बावजूद क्यों नहीं शुरू हुआ अभीतक नाला निर्माण
● कार्य को तेजी से करने का दिया निर्देश
छपरा। स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता अचानक गाँधी चौक एवं पुलिस लाइन के समीप लगे जलजमाव को देखने पहुंचे तो डबल डेकर निर्माण कार्य के अधिकारी मौके से गायब मिले.इसपर जब अधिकारियों को कॉल लगाया गया तो पता चला की कोई पटना तो कोई सिवान गया है इसपर विधायक के नाराजगी के बाद कनीय अधिकारी आनन फानन में मौके पर पहुंचे.इस दौरान विधायक ने पूछा की आखिर अबतक नाले का निर्माण क्यों नहीं शुरू हुआ क्या यहाँ के लोग जलजमाव के आदि ही बनकर रहेंगे.इसपर मौके पर मौजूद अधिकारी के पास कोई जबाब नहीं था उन्होंने अगले माह से नाला निर्माण की बात कही.विधायक डॉ गुप्ता ने कहा की स्थानीय लोगो की परेशानी काफी है जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा काम है निजात दिलाना लेकिन आपलोग के कुछ मनमाने रवैये से लोगो को नरक का जीवन जीना पर रहा है.उन्होंने कहा की आप अगले माह काम शुरू करवाइये या ना करवाइये अब में इसका जबाब वरीय पदाधिकारियों से लूंगा.मौके पर मौजूद नगर निगम के सिटी मैनेजर को विधायक ने निर्देश दिया की एक ट्रैक्टर और लेबर इस इलाके के लिए स्पेशल तौर से रखे और जलजमाव से मुक्ति दिलाये ताकि ये आजकल मुख्य मार्ग का काम ये सड़क जो कर रही है इसपर आने जाने वाले को कोई कठिनाई न हो.विधायक के नाराजगी के बाद पुलिस लाइन से कटहरी बाग़ जाने वाली सड़क का के जलजमाव को हटाने का काम शुरू किया गया जिससे काफी पानी निकला भी.




Recent Comments