दूसरे दिन भी उसकी पहचान नहीं हो सकी

#परवेज अख्तर /सिवान;
मैरवा (सिवान) : थानाक्षेत्र में तीन दिनों में हुई तीन महिलाओं की मौत की घटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। थाना क्षेत्र के चित्तमठ में झाड़ी के किनारे किशोरी का शव मिलने के दूसरे दिन भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान नहीं होने से उसकी हत्या के कारण और अपराधियों तक पुलिस के पहुंचने की राह कठिन हो गई है। हालांकि पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद भी पहचान होने की उम्मीद लगाए बैठी है। उधर इस घटना के एक दिन पहले धराहरा में एक महिला की संदेहास्पद मौत का मामला भी साफ नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस इस बात से राहत कि सांस महसूस कर रही है कि महिला की मौत को लेकर उसके मायके वाले किसी तरह का संदेह नहीं जता रहे और ना ही थाना में कोई आवेदन ही दिया है, लेकिन इस संदेहास्पद मौत की पुलिस जांच जरूरी मानी जा रही है। क्योंकि शुरुआती दौर में महिला की फांसी
लगाकर मौत की बात सामने आई थी।