गांधी कथा वाचन प्रशिक्षण आज से

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में 16 एवं 17 सितंबर को गांधी कथा वाचन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बीईओ अजय कुमार ने बताया कि गांधी कथा वाचन प्रशिक्षण के प्रशिक्षक प्राथमिक विद्यालय सिरसांव के शिक्षक मिथिलेश कुमार तिवारी एवं मध्य विद्यालय धनौती के शिक्षक जितेंद्र कुमार पांडेय हैं। उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय दारौंदा के शिक्षक ललीता देवी, मध्य विद्यालय उजांय की पूनम गुप्ता, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर के शिक्षक देवंती देवी, प्राथमिक विद्यालय सिरसांव के शिक्षक कुसुम कुमारी, प्राथमिक विद्यालय मछौती के शिक्षक मालती देवी, प्राथमिक विद्यालय चिंतामनपुर की शिक्षिक रितू कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर की शिक्षक अनुराधा कुमारी सहित 40 विद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण में शामिल होगें। ये चयनित शिक्षक प्रशिक्षण में प्राप्त कर अपने विद्यालय में बच्चों के बीच गांधी कथा वाचन करेंगे।