•पहाड़पुर के सड़को पर नाव चलाने या चचरी पुल बनाने की माँग 

•बेतिया-अरेराज मुख्य मार्ग पर लोगो ने धान रोपा 
☞ देवेन्द्र कुमार कुशवाह ज़िला प्रमुख “दैनिक खोज खबर”  पहाड़पुर पू.च.:-अब तो पहाड़पुर के लोग सड़को पर नाव चलाने या चचड़ी पुल बनाने की मांग कर रहें है,जी हाँ आप भले ही यकीन ना करे लेकिन “पहाड़पुर युवा मंच” ने इस तरह की माँग किया है।
पहाड़पुर युवा मंच के संस्थापक अमरेन्द्र कुमार ने बताया की पहाड़पुर के सड़क की स्थिति ऐसी हो गयी है कि लोगो का चलना दूभर हो गया है। लोग घर से निकलना नहीं चाह रहे हैं खासकर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओ को भारी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है।
इसके लिये जिम्मेदार जिला प्रशासन, भारत सरकार तथा बिहार सरकार संयुक्त रूप से है,अगर सरकार रोड बनाने में असमर्थ है तो जहाँ जल जमाव है वहां चचरी पुल और नाव का व्यवस्था सरकार द्वारा किया जाये। वही दूसरी ओर गुस्सा मे लोग सड़को मे ही धान रोप प्रतिकात्मक विरोध जता रहे है। 
यह हाल पहाड़पुर का है, पहाड़पुर के विभिन्न सड़को पर जल जमाव होने के कारण बुधवार को आक्रोशित होकर लोगो ने अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग पर इंगलिश चौक के समीप जहाँ जहाँ जल जमाव था वहां धान रोपा, जिसमे स्थानीय नेताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।