
तरैया(सारण):
प्रखंड के गलिमापुर श्रीबाबा बासुदेव खेल मैदान में टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार को इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फीता काटकर और खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त किया।उद्घाटन मैच चैनपुर- चमरियाँ और तरैया टीम के बीच खेला गया।टॉस जीतकर तरैया की टीम प्रथम बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाया। जवाबी पारी खेलते हुए चैनपुर-चमरहिया की टीम ने मात्र 9 ओवर में 3 विकेट खोकर ही 135 रन बनाकर मैच को जीत सेमीफाईनल में जगह बना लिया।मैन आफ द मैच विजेता टीम के राहुल यादव को मिला।टूर्नामेंट के आयोजक मो. असफाक,प्रमोद कुमार,महम्मद युसुफ,अतिश कुमार,पिन्टू कुमार, महम्मद शमी,अम्पायर नजरे ईमाम व शहंशाह आलम,कमेन्टेटर पंकज व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments