पश्चिमचम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया नगर परिषद के सभापति व उपसभापति का चुनाव भारी गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सभापति की प्रबल दावेदारी में रोहित शिकारिया की पत्नी गरिमा देवी शिकारिया व लक्ष्मी ठाकुर आमने-सामने थी। इस चुनाव में 39 वार्ड पार्षदों ने भाग लिया। जिसमें गरिमा देवी शिकारिया को 24 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि लक्ष्मी ठाकुर को 15 मत मिले। इस प्रकार की गरिमा देवी शिकारिया 9 मतों से नप सभापति पद के लिए विजयी रही। वही उपसभापति के पद पर मोहम्मद कयूम अंसारी को 26 मत प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुनैना देवी को 13 मत प्राप्त हुए। चुनाव जीतने के बाद गरिमा देवी शिकारिया ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास का मुद्दा मेरी पहली प्राथमिकता होगी। नगर स्वच्छ होगा, मच्छरों से नगर वासियों को मुक्ति मिलेगी।





Recent Comments