मढौरा गैस ऐजेंसी के कर्मी का कोरोना से हुई मौत

मढ़ौरा , सारण , बिहार ।
नगर क्षेत्र स्थित बजरंग इंडेन गैस ऐजेंसी के एक कर्मी की कारण कोरोना से मौत हो गयी । कर्मी का नाम विक्रमपुर निवासी 52 वर्षीय भृगुनाथ सिंह बताएं गये है । भृगुनाथ सिंह बजरंग इंडेन गैस ऐजेंसी में डाटा अपरेटर थे । मिली जानकारी के अनुसार भृगुनाथ सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे । शुक्रवार को गैस ऐजेंसी में काम पर आने के दौरान उनकी स्थिति अचानक बिगड़ गयी । जल्दी जल्दी में स्थानीय एक नीजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहा इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी । भृगुनाथ सिंह की मौत पर ऐजेंसी मैनेजर शैलेश सिंह, राहूल सिंह, अरुण सिंह, सत्येन्द्र सिंह सहित अन्य ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है । वही भृगुनाथ सिंह की मौत की सूचना परिजनों तक पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया ।




Recent Comments