कोटा: अस्पताल में दो बच्चों की मौत के बाद परिजनों का हंगामा
वसीम खान
कोटा 29 अप्रैल। संभाग का सबसे बड़ा जेके लोन अस्पताल इन दिनों डॉक्टरों की लापरवाही और अव्यवस्थाओं के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। अस्पताल में दो घंटे में हुई दो बच्चो की मौत ने एक बार फिर अस्पताल प्रशासन की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। दरअसल शुक्रवार देर रात को जेके लोन अस्पताल में दो बच्चो की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया।
परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि जब बच्चे की तबियत खराब हुई थी तब वहां उपस्थित डॉक्टरों को इस बारे में जानकारी दी गई थी लेकिन एक घंटे बाद भी कोई डॉक्टर वार्ड में नहींं आया जिसकी वजह से बच्चे की मौत हो गई। वहीं बच्चे की मौत को एक घंटा ही हुआ था कि डॉक्टरो की लापरवाही से वार्ड में ही दो दिन की बच्ची की मौत हो गई।
अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों का कहना है कि जेके लोन अस्पताल में डॉक्टरो की लापरवाही से एक के बाद एक चार बच्चो की मौत हो गई। हांलाकि अस्पताल प्रशासन ने दो बच्चों की ही मौत होने की पुष्टि की है। वहीं अस्पताल के अधीक्षक मामले की जांच करने की बात कह रह रहे है। लेकिन जेके लोन अस्पताल में हुई बच्चों की मौत का ये पहला मामला नहीं है इसके पहले भी अस्पताल में बच्चो की मौत हुई है। जिसका कारण भी डॉक्टरो की लापरवाही का होना बताया गया लेकिन उसके बाद भी अस्पताल प्रशासन ने लापरवाह डॉक्टरो के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की।




Recent Comments