कुमार गौरव भागलपुर – जिले के नारायणपुर प्रखंड के जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर के प्रसाल कक्ष में सोमवार को अर्थात 01 मई को दलित पौनिया शोषण मुक्ति मोर्चा के बैनर तले मजदूर दिवस मनाया जायगा।इस आसय की जानकारी देते हुए दलित पौनिया शोषण मुक्ति मोर्चा के पुर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पर्चाधारी ने बताया कि मोर्चा का मुख्य उद्देश्य सभी 55 छोटी छोटी जातियों को एक सूत्र में बांध कर उन्हें अपने शक्ति का एहसास कराना है।
वही मोर्चा के संस्थापक सह बिहार प्रदेस के अध्यक्ष गणेश जुल्मखिलाफी ने कहा बैठक में पहले मजदूर दिवस मनाया जायगा , सभी पौनिया जाति को महात्मा गांधी के चंपारण यात्रा के शताब्दी वर्ष पर पुस्तैनी रोजगार की अहमियत बतायी जायगी ,मोर्चा के सदस्यों का चुनाव किया जायगा साथ ही संगठन का सरकार से निबंधन कराने पर चर्चा होगी। मोर्चा के मुख्य संरक्षक समाजसेवी सुदामा साह जी ने बताया की कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों के भाग लेने की संभावना है।बैठक में सभी 55 जातियों के लोगों की निश्चित उपस्थिति रहेगी एवम् बैठक 10 बजे से प्रारम्भ कर दी जायगी ।
कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता जयप्रकास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रो विभांषु मंडल होंगे।




Recent Comments