अंता: रिजर्वेशन व्यवस्था हुई बहाल,खबर का असर
उस्मान खान ( Edited by आज़ाद नेब )
अंता 20 मई – रेलवे स्टेशन अंता पर पिछले 15 दिनों से बन्द पड़ी रिजर्वेशन व्यवस्था शनिवार से प्रारम्भ हो गई । ज्ञात रहे की रिजर्वेशन विंडो के बन्द पड़ा होने के चलते लोगों को  बारां व् कोटा रिजर्वेशन कराने जाना पड़ रहा था जिससे जहाँ उनका समय बर्बाद हो रहा था वहीँ पैसे भी अधिक खर्च हो रहे थे । इस समस्या को  दैनिक खोज खबर राजस्थान द्वारा प्रमुखता से जनहित में प्रकाशित किया गया था ।जिसके चलते शनिवार को ही अंता रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन व्यवस्था प्रारम्भ हो गई । अंता विकास समिति के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने रिजर्वेशन व्यवस्था चालू होने पर खुशी जताई वहीँ दैनिक खोज खबर राजस्थान का भी आभार जताया । रविवार को अवकाश होने के चलते सोमवार से यात्री इसका पुनः लाभ उठा सकते हे ।