गन्ना मंत्री का इसुआपुर में हुआ स्वागत
#रिपोर्ट-अज़हर करीम/इसुआपुर :
इसुआपुर (सारण):बिहार सरकार के गन्ना मंत्री खुर्शीद आलम का जदयू कार्यकर्ताओं ने इसुआपुर बाजार पर जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर मौजूद जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह तथा प्रखण्ड अध्यक्ष छबीनाथ सिंह ने मंत्री को बुके व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया । पार्टी कार्यकर्ताओं के आग्रह पर मंत्री ने इसुआपुर बाजार पर निर्माणाधीन शिव-हनुमान मंदिर में जन सहयोग के माध्यम से एक लाख रूपए चंदा देने की घोषणा की । जिसके लिए जदयू कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया व धन्यवाद दिया । इस अवसर पर मशरक के जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष रामाधार सिंह , तरैया के मनौवर हुसैन , पानापुर के शंभू महतो , महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव केश्वर नट , प्रखण्ड प्रमुख पति अजय राय ,उपप्रमुख संतोष साह समेत सैकड़ों लोग थे ।