सिवान :टकला की गिरफ्तारी को पुलिस ने की छापेमारी
#परवेज अख्तर/सिवान : शहर के दवा व्यवसायी गोली कांड में फरार चल रहे त टकला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार धूमधामपर
कई ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि छापेमारी के दौरान पुलिस को कुछ खास हाथ नहीं लगा। वहीं सादे लिबास में पुलिस को देख सभी लोग सन्न थे। ज्ञात हो कि शहर के गल्लामंडी निवासी अनिल यादव को बीते माह उनके दुकान पर लूट में असफल अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि तीन आरोपित जो बाल सुधार गृह छपरा में बंदी है उन्हें रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय से अनुमति मांगी है। इस कांड के मुख्य अभियुक्त टकला सीसी फुटेज में गोली मारते नजर आ रहा है वह अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
—————-




Recent Comments