नन्दनपुर में आज होगा विराट हिन्दू महासम्मेलन,तैयारी पूर्ण भगवा रंगों से पटा तरैया

तरैया(सारण)।01.02.2020:प्रखण्ड के नन्दनपुर-गवन्द्री में आज 02 फरवरी को विराट हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन होगा।जिसकी सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है।तरैया बाजार सहित प्रखण्ड के अन्य गाँव भगवा रंगों से पट गया है।प्रखण्ड के प्रत्येक बाजारों पर भगवा रंग के झंडे लगाये गये है।जगह-जगह तोरण द्वार बनाया गया है।सम्मेलन के आयोजक अभिमन्यु कुमार मनीष ने बताया कि भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह,पूर्व केन्द्रीय मंत्री संजय पासवान,अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय सचिव पूजा सकून पांडेय,राममंदिर जीर्णोद्धार समिति के सदस्य बाल मुकुन्दाचार्य, हिन्दू उत्प्रेरक उपदेश राणा,रास्ट्रीय पुत्र संगठन राजीव ब्रम्हर्षि,कथा वाचक साध्वी सरस्वती,वृंदावन के कान्हा जी महाराज एवं हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण कमलेश तिवारी सम्मेलन के मुख्य अतिथि है।आयोजक ने बताया कि तरैया,इसुआपुर,पानापुर,मसरख,बनियापुर,मढ़ौरा,अमनौर सहित अन्य जिलों से भी लोग सम्मेलन में भाग लेंगे।लगभग लाखों की सँख्या में लोगो की पहुँचने उम्मीद है।उक्त मौके पर देवकुमार सिंह,अमरनाथ सिंह,पवन सिंह,प्रो.ज्वाला प्रसाद,राजीव रंजन सिंह,शिलानाथ सिंह,अरुण पाठक, सन्नी कुमार,श्रीकांत सिंह,शशि रंजन सिंह,सतीश भारद्वाज, रोहित बबुआ, विकेश सिंह चौहान, रितेश सिंह, विशाल सिंह,अनूप सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments