डिप्टी सीएम ने जलमीनार का किया लोकार्पण, पीएम नरेन्द्र मोदी के लिये मांगा फिर एक मौका
तरैया(सारण)30.08.2018।
अगर राजद की तरह हमे 15 वर्ष का मौका मिल जाय तो बिहार में हम दूध -दही की गंगा बहवा देंगे।04 साल में मोदी जी ने जो किया लालू के गठबंधन की सरकार वह 50 सालों में भी नही कर पायी।15 वर्षो में उनलोगों ने बिहार को रसातल में पहुँचा दिया।लालू के पुत्र तेजस्वी जो दसवीं भी पास नही है वे 28 वर्ष की उम्र में कड़ोरो के मालिक कैसे बन गये।इनको पटना जैसे शहर में तीन एकड़ जमीन कहा से आ गयी।आज बिहार और भारत का विकास हो रहा है तो ये सारे लोग विकास के विरोध में एक जुट हो रहे है।आप एक बार नरेंद्र मोदी को मौका जरूर दे,फिर भारत का अगला पीएम नरेंद्र मोदी को ही बनाये तो बिहार का विकास होगा।उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने तरैया ठाकुरबाड़ी शिवमंदिर परिसर में कला मंच के उदघाटन के क्रम में कही।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले तरैया से पटना जाने में छः घंटे लगते थे।आज डेढ़ घंटे में पटना पहुँच जा रहे है।सड़को का निर्माण हुआ है।पहले जहाँ शहरों में नल का जल मिलता था आज गाँव मेघर- घर नल का जल पहुँचाया जा रहा है यही तो विकास है।आज बिहार विकास के पथ ओर अग्रसर है।पहले गाँवो में बिजली नही थी आज गाँव-गाँव बिजली पहुँच चुकी है।अगले तीन वर्षों में प्रत्येक गाँव ने नल का जल पहुँच जायेगा।हर गाँव की सड़कें पक्की हो जाएगी।लालू यादव 04 साल केंद्र में रहे लेकिन कुछ नही हुआ।नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद बिहार को 1700 करोड़ मिला,जिससे बिहार में पुल का निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्रारंभ है।

सोनपुर दीघा पुल का निर्माण,पटना सेतु पुल का निर्माण चल रहा है।हम सभी वर्गों को एक साथ लेकर चल रहे है।देश की आजादी की लड़ाई में लालू यादव जेल नही गये है।करोड़ो रुपये के घोटाले में जेल गए है।अब लालू के बाद लालू परिवार को भी रेल टेंडर घाटाले में सजा होगी।जो जनता के रुपयों का घोटाला करेगा जनता उसे माफ नही करेगी।छपरा के संसद राजीव प्रताप सिंह रूडी ने तरैया विधान सभा क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहा कि तरैया से ही मेरी राजनीतिक पहचान बना।महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि गुरुवार को तरैया विधान सभा मे 21 योजनाओं का शिलान्यास हुआ।और तरैया में कलामंच तथा पचरौर में जल मीनार का उद्घाटन डिप्टी सीएम ने किया।जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि महागठबंध से जदयू को भाजपा से मिलाने का काम सुशील कुमार मोदी ने किया है।आज जदयू और भाजपा एक साथ मिलकर बिहार का विकास कर रहे है।उक्त मौक स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे,स्वास्थ्य अभिकरण मंत्री विनोद झा,अमनौर विधायक शत्रुधन तिवारी उर्फ चोकर बाबा, पूर्व विधायक जनक सिंह, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मन्टू,लालबाबू राय, गड़खा विधायक ज्ञानचंद मांझी, पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, शेखर सिंह, पूर्व जिला प्रतिनिधि भाजपा नेता संजय कुमार सिंह ,मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह,हरिनारायण सिंह अधिवक्ता,अमरनाथ सिंह,मनोज कुमार पांडेय,योगेन्द्र सिंह कुशवाहा,अवधेश सिंह,संतोष सिंह,रामजीत सिंह व अन्य मौजूद थे। मंच का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह एवम धन्यवाद ज्ञापन जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
▶पोखरेरा में उपमुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया- स्वागत,गाँवो में शराब बिक्री पर रोक लगाने का किया मांग*
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पोखरेरा बाजार पर पानापुर जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।इसी क्रम में शराब बंदी के बाद भी पोखरेरा गाँव मे बिक रहे अवैध शराब के बिक्री पर रोक लगाने के लिए दर्जनों ग्रामीणों ने एक शिकायत प्रतिवेदन डिप्टी सीएम को सौपा।ग्रामीणों ने शिकायत किया कि गाँव मे शराब बिकने से बराबर झगड़ा झंझट और चोरी की घटनाएं होती रहती है।दिए गए शिकायत प्रतिवेदन पर ग्रामीण प्रमोद सिंह,हरेन्द्र पासवान,मंटू कुमार सिंह,नीरज कुमार सिंह,राजन कुमार पासवान,कामेश्वर सिंह बलिराम सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर थे।
▶एसटीइटी अभ्यर्थियों ने किया नियुक्ति की मांग-
विधान सभा क्षेत्र के एसटीईटी उतीर्ण अभ्यर्थियों ने पंचम चरण में शिक्षक पद पर नियुक्ति करने की मांग डिप्टी सीएम से करते हुए उन्हें एक शिकायत प्रतिवेदन दिया।अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम से कहा कि जब आप शाषन सत्ता ने नही थे तो 30 अगस्त 2016 में बोले थे कि अगर मैं शाषन सत्ता में आया तो एसटीईटी उतीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली करेंगे।तो अब हमलोगों की प्रमाणपत्र की वैधता और उम्र समाप्त होने वाला है तो आप हमलोगों पर कब तक विचार करने की कृपा करेंगे।सौपे गये मांग पत्र पर चंदन कुमार,अजय प्रकाश,मणि भूषण,शैलेश कुमार यादव,मो.मोबिन,धनंजय कुमार सिंह,चंदन कुमार महतो,दयानंद सिंह,रंगीला साह सहित दर्जनों एसटीईटी उतीर्ण अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर थे।
▶बेटी बचाओ अभियान पर दर्शकों के बीच लोकगीत प्रस्तुत-
बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ सरकार के अभियान पर गायक रमेश सजल ने मैं गुड़िया तेरी आँगन की लोक गीत प्रस्तुत किया।कुछ दिन में बेटिया जोहाई ए भाईजी देखिए कुछ दिन में दहेज ना लागी ए भाईजी, बायोडाटा फोटो मांगल जाई बेटा वाला से,जैसे गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।




Recent Comments