अपराजिता तीस्ता को मढ़ौरा में कैंडल मार्च निकाल दी गई भावभीनी श्रधांजलि

मढ़ौरा(सारण):भोजपुरी में व्यास शैली की लोकगायिका व सारण की ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भोजपुरी जगत की बेटी अपराजिता अनुभूति शांडिल्य उर्फ तीस्ता के अल्पायु में निधन पर मढ़ौरा के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर कर भावभीनी श्रधांजलि दी।

गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मढ़ौरा के द्वारा भोजपुरी के लोकगायिका एवं कलाकार अनुभुति शांडिल्य उर्फ तीस्ता के आत्मा को शांति के लिये कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मढौरा गढदेवी चौक‌ से चलकर मुख्य मार्ग से बाज़ार तक आया औऱ डबरा नदी पुल पर श्रधांजलि प्रकट कर कैंडल मार्च सम्पन्न हुआ।मालूम हो की पिछ्ले कुछ दिनो से बीमार तीस्ता पटना स्थित एम्स में इलाजरत थी ।तीस्ता के पिता व भोजपूरी के प्रसिद्ध लोकगायक उदय नारायन सिंह ने दवा का असर कम दिखने पर पटना एम्स से ही लोगों से दुआएं करने की अपील किया था।बीमारी की खबर सुन स्वर कोकिल शारदा सिन्हा , मलिनी अवस्थी समेत सम्पूर्ण कला जगत के लोगों ने तीस्ता के लिये दुआएं कर रहे थे। लेकिन ईश्वर ने एक की नहीं सुनीऔऱ तीस्ता ने भोजपुरी दुनिया के आंगन कों सुनी कर 17 वर्ष की अल्पायु में मंगलवार 28 अगस्त कों देर शाम चल बसी। अंतिम संस्कार सारण जिले रिविलगंज प्रखंड के सेमरिया घाट पर किया गया। कैंडल मार्च के मौके पर मढौरा के पुर्व विधायक लालबाबु राय,भाजयुमो अध्यक्ष सौरभ शांडिल्य, भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरज सिंह,राजन तिवारी ,शशि शेखर, कोषाध्यक्ष सुधीस यादव, महामंत्री सोनु यादव ,रंजीत सिंह, रोहित कुमार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मढौरा के दर्जनो सदस्य मौजूद थे।