समाजसेवी ने हरी झंडी व फीता काटकर बस को किया रवाना, गांव में बह रही है भक्ति की बयार


जमुई । (संजीव कुमार सिंह) :
जमुई जिला के खैरा प्रखंड के भोर गांव में भक्ति की बयार बह रही है कार्तिक माह आते ही पर्व त्योहार का सिलसिला बढ़ जाता है। श्रद्धालुओं के साथ साथ समाजसेवी भी बड़े उत्साह के साथ श्रद्धालुओं की सेवा में लग जाते हैं छठ पर्व हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है यह पर्व आस्था और स्वच्छता का पर्व है इस पर्व में जनप्रतिनिधि से लेकर समाजसेवियों के बीच पर्व करने वाले पबनईतीन की सेवा में लग जाते हैं दीपावली खत्म होते ही छठ की तैयारी में पवनैतिन लग जाती है । दीपावली के दूसरे दिन से होने लगता है लोग गंगा स्नान कर पूजा अर्चना सहित अन्य काम में लग जाते हैं। इसके लिए समाजसेवी धर्म की आस्था को बढ़ाते हुए पर्व करने वाले पवनैतिन को गंगा स्नान करवाने का प्रयास करते हैं । जमुई जिले के खैरा प्रखंड के भोर गांव से गंगा स्नान करने के लिए 2 बसे में करीब दो सौ श्रद्धालुओं को लेकर गंगा स्नान करने के लिए मुंगेर के कष्ट हरणी घाट ले गए । बस को हरी झंडी रामशरण सिंह, मुकेश सिंह, सोहन सिंह , विकास सिंह , राहुल सिंह, इतवारी सिंह , रामसागर सिंह ने हरी झंडी देकर बस को मुंगेर कष्ट हिरणी घाट के लिए रवाना किया । सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कार्य काफी धार्मिक है। सेवा का काम है , भगवान सूर्य देवता और छठी मैया की आराधना का यह पर्व है। इस काम को करने से काफी दिल में तसल्ली मिलती है। इस कार्य में नयन कुमार और बलदेव प्रताप के सौजन्ये से सारी व्यवस्थाएं की जाती हैं । 7 बजे सुबह मंगलवार को बस रवाना हुआ है । खैरा प्रखंड के लोग काफी उत्साहित देखे गए । बस में महिलाएं छठी मैया के गीत व गंगा मैया के गीत गा रहे थे।