खेल से गांव में बनेगा सकरात्मक माहौल, युवा ही बदलेगे गांव की सूरत — प्रियंका सिंह
# तरैया ने सोनपुर को हराकर जीता शम्भूनाथ सिंह मेमोरियल क्रिकेट कप
# मैन आफ द मैच बने छोटू

तरैया / मढ़ौरा सारण ।
तरैंया प्रखंड के सरेया बसंत खेल मैदान में शम्भूनाथ सिंह मेमोरियल क्रिकेट टुर्नामेन्ट के फाइनल मैंच में तरैया ने सोनपुर को हराकर कप जीत लिया । तरैया की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुये तय ओवर में छोटू कुमार के 56 रन के बदौलत कुल 176 रन बनाये । जबाब में खेलते हुये सोनपुर की टीम शुरू से ही दबाव में रही । हालांकि कुछ अच्छे प्रयास के बाद भी मात्र 123 रन बनाकर सिमट गयी। मैंच उपरांत मुख्य अतिथि डेवढ़ी पंचायत की पूर्व मुखिया प्रत्यासी प्रियंका सिंह और दिलीप सिंह ने विजेता उपविजेता को कप प्रदान किया ।

इस दौरान ने प्रियंका सिंह ने कहा कि युवा से गांव का माहौल बदलेगा। खेल युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा देता है और यह ऊर्जा ही गांव को विकास के रास्ते पर ले जायेगा । प्रियंका सिंह ने कहा कहा सोच और ऊर्जा से ही समाज में बदलाव आता है और खेल यह दोनो प्रदान करता है । उन्होने गांव में बदलाव लाने के लिये युवा में बदलाव और सुधार लाने की वकालत की ।

आयोजक दिलीप सिंह ने कहा कि स्तरीय ट्रुर्मामेंट से गांव के युवा का वेहतर विकास होगा । युवा का विश्वास बढ़ेगा तो वे राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकेगे । वाईपीएल संयोजक सुधीर सिंह युवराज ने कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं को अधिक अवसर मिलने लगा है ।

मैन आफ द मैंच तरैया टीम के छोटू को पूर्व प्रमुख शशि भूषण सिंह ने मैन आफ सिरीज सोनपुर के आयुष कुमार को अमनौर के युवा नेता प्रियरंजन सिंह युवराज ने दिया । एम्पायरिंग धनंजय सिंह, प्रमोद बाबा ने कमेन्ट्री मो आलम, नौसाद आलम और मोहित कुमार ने तथा स्कोरिंग राजकुमार सिंह ने किया। टुर्नामेन्ट के आयोजक में मणीन्द्र सिंह, पिंटू सिंह, धीरज सिंह, विक्की सिंह, मिथलेश सिंह, रंजन सिंह, विकेश सिंह तथा मुकुल सिंह ने सक्रिय सहयोग दिया ।




Recent Comments