माँझी सारण। विहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर माँझी के डुमरी मध्य विद्यालय पर नियोजित शिक्षकों की एक बैठक की गई। जिसमे 17 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इसके पहले भी नियोजित शिक्षकों ने हड़ताल किया है। लेकिन सरकार झांसा देकर हड़ताल समाप्त करा लेती है।और हरताल समाप्त होते ही अश्ववाशन के शिव कुछ नही मिलता। इस बार शिक्षक झांसे में आने वाले नही है ।इस बार आर पार की लड़ाई होगी।बैठक में 17 फरवरी स्कूल में ताला बन्दी कर अनिश्चित कालीन हरताल पर जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रखण्ड सचिव पंकज सिंह साबिर हुसैन दरोगा हरिजन निजामुद्दीन अंसारी सतीश सिंह अनिल प्रसाद मुकेश सिंह सुमित यादव रबीन्द्र ठाकुर कन्हैया यादव आदि शिक्षक मौजूद थे।