योग से मनुष्य चरित्रवान,विद्वान,दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन प्राप्त करता है:गोविन्द जी महाराज
*अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष*
तरैया (सारण) :
योग भारतीय ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है ।जिसका अनुकरण कर प्रत्येक मनुष्य चरित्रवान ,विद्वान,दीर्घायु व स्वथ्य जीवन प्राप्त कर सकता हैं।नियमित योग के विभिन्न क्रियाओं द्वारा मनुष्य के अंदर सात्विकता का संचार होता है ।जिसके चलते उसका आत्मबल बढ़ जाता है। और वह व्यक्ति अपने प्रत्येक कार्य को कुशलता पूर्वक करने लगता है ।अर्थात योग: कर्मसु कौशलम ।साथ ही उसका जीवन पूर्ण बन जाता है क्योकि योग का अभ्यास करने से कोई भी व्यक्ति स्वतः ही इंद्रिय विजेता होने लगता है और जब सबसे बलवान मन रूपी इन्द्रिय वश में कर लेता हैं तो उसका सम्पूर्ण जीवन अनुशासनमय हो जाता है ,इसलिये आज के वर्तमान समय मे भाग दौड़ मानसिक तनाव,रोग व्याधियों से भरी जिंदगी में पूरे विश्व को योग के द्वारा ही शांति की प्राप्ति हो सकती है ।महर्षि पतंजलि अपने योग दर्शन में कहते हैं योग:चित वृति निरोध: अथ योग:। आज प्रत्येक मनुष्य के चित्त में अनेको क्लिष्ट अक्लिष्ट रूपी वृतियों ने घर कर लिया है । विभिन्न प्रकार के सांसारिक दुःखो से छूटने का सरल उपाय है योग।उक्त बातें गोविन्द जी महाराज ने तरैया ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में कहा।उन्होंने खाकी हमारा अपना 14 साल में सैकड़ो योग शिविर का अनुभव है इस योग के द्वारा लाखो लोगो को नवजीवन प्राप्त होते हमने देखा गम्भीर से गंभीर रोग बीमारियां समाप्त हो जाती हैं सात्विक आहार और नियमित योग के द्वारा।इसलिये सरकार का भी कर्तव्य बनता है कि समस्त धर्मो से परे मानव कल्याण हेतु इस योग विज्ञान को प्रत्येक स्कूल ,अस्पताल में योग शिक्षकों की बहाली कर देना चाहिये ।एक स्वस्थ्य और चरित्रवान राष्ट्र का निर्माण करने के लिए योग की अति आवश्यकता है ।आज भारत के लिए गर्व की बात है कि आजादी के बाद भारत को ऐसा पहला प्रधानमंत्री मिले नरेंद्र मोदी और हमारे योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज के रूप में जिनके अथक प्रयास से 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
*जलालपुर हाई स्कूल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा योग शिविर का आयोजन*
गोविंद जी महाराज के द्वारा सारण के जलालपुर प्रखंड मुख्यालय में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में जलालपुर हाई स्कूल के प्रांगण में सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया गया हैं। साथ ही सुबह 8 बजे से 9 बजे तक भेल्दी के रेडियंट पब्लिक स्कूल के मैदान भी गोविंद जी महाराज के द्वारा योग शिविर कराया जाएगा।अतः स्वस्थ्य, मजबूत और चरित्रवान राष्ट्र के लिए योग की अति आवश्यकता है। इस कार्यक्रम की तैयारी में भाजपा जलालपुर मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय ,सुबोध दुबे एवं अन्य लगे हुए है।