
जनअधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक) गाजीपुर- हाजीपुर सड़क व जयप्रभा सेतु की मरम्मति की मांग को लेकर चरणबद्ध चलाएगी आंदोलन
मांझी (सारण) : जन अधिकार पार्टी(लोकतांत्रिक) शीघ्र ही गाजीपुर से हाजीपुर सड़क व जयप्रभा सेतु की मरम्मति की मांग को लेकर चरण बद्ध आंदोलन चलाएगी। पार्टी के नेता सत्या सिंह की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। इसके तहत 20 जून को स्थानीय बलिया मोड़ पर धरना आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय मांझी उत्तर टोला स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने उक्त जर्जर सड़क की बदहाली पर चिंता प्रकट की। बैठक में मांझी पीएचसी में एक महिला चिकित्सक की पदस्थापना की मांग की गई। श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने उक्त समस्या के निदान के लिए 30 मई 2018 को पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव को तथा 30 नवम्बर 2018 को डीएम को ज्ञापन दिया था। बैठक में कमल कुमार नुरुल अली समीम अख्तर मनोज कुमार पाण्डेय अमित रंजन राहुल भारती परवेज आलम विक्की सिंह आदि ने भाग लिया।




Recent Comments