
अमनौर(सारण)।अमनौर में खाद बिक्री में लाइसेंसी दुकानदार द्वारा धांधली बरते जाने की शिकायत पर विभाग के सहायक निदेशक के नेतृत्व में जांच टीम ने छापेमारी किया. जहां कई अनियमितताएं उजागर होने की बात सामने आई है. प्रखंड के मनोरपुर बाजार पर अधिकृत खाद बिक्रेता के नाम पर होलसेलर के यहां से एक हजार आठ सौ पैकेट खाद का आवंटन हुआ था. . बुधवार की संध्या जिला की आई जांच टीम के अधिकारी व सहााा निदेशक दीपक कुमार के साथ बीएओ नवलकिशोर सिंह सहित कृषि समन्यवयक भी शामिल थे . छापामारी मनोरपुर बाजार निवासी व अधिकृत विक्रेता रामजी राय के खाद दुकान पर छापामारी की गई . छापामारी में दुकानदार द्वारा 431 पैकेट की बिक्री की गई थी. वहीं 169 पैकेट खाद बरामद किया गया. बता दें इस जांच टीम के अधिकारियों ने जांच के दौरान पाया कि दुकानदार के नाम अलग अलग तिथि पर छपरा व महराजगंज स्थित होलसेलर द्वारा संबंधित दुकान के नाम से 18 सौ पैकेट खाद आवंटन दिखाया गया है. जिसको लेकर विभागीय अधिकारी सकते में आ गये. इधर जांच टीम ने इस मामले में डीएओ ,सारण को संबोधित रिपोर्ट भेजा है. बीएओ नवलकिशोर सिंह की माने तो दुकानदार को पाॅस मशीन व भंडार पंजी नहीं था. इधर इस मामले में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ.के. के बर्मा ने बताया कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर दोषियों के खिलाफ निश्चित कार्रवाई की जायेगी. इधर दुकानदार रामजी राय ने बताया कि मेरे साथ धोखा हुआ है . स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के वजह से दुकान चलाने के पक्ष में नहीं था. परंतु डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा प्रलोभन देकर मेरे नाम पर गलत आवंटन कर मुझे फंसाने का काम किया है.




Recent Comments