क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता है : विधायक
क्षेत्र का विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है जहॉ भी सड़के शहर में निर्माण के लिए अभी बाकी है उनसभी का चरणबद्ध तरीके से शीघ्र ही निर्माण होगा। सभी जर्जर सड़कों पर मेरी नजर है और बहुतों का निर्माण शुरू भी हो चुका है।

ये बातें छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने कहीं मौका था कटरा ज्ञानी साह मोड़ के पास सड़क निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम का।

विधायक ने बताया कि स्टेशन रोड का कार्य प्रारंभ हो चुका है शीघ्र ही उसका भी कायाकल्प होनेवाला है।

ज्ञात हो कि कटरा मुहल्ले में यह सड़क रामसेवक सिंह के घर होते हुए बरगद के पेड़ तक बनेगी। इस शिलान्यास कार्यक्रम में पी के सिंह समेत स्थानीय मुहल्लावासी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थें।




Recent Comments