आपदा से बचने के लिए एसएसबी के जवानों ने लोगो को किया प्रशिक्षित

तरैया/सारण
आपदा के जोखिम को कम करना अभियान के तहत एसएसबी के जवानों ने रेफरल अस्पताल परिसर में प्रखण्ड के आम नागरिकों को आपदा से बचने का प्रशिक्षण दिया।जवानों ने कहा जब अभी बाढ़ आये तो ऊँचे स्थल का चयन करें और आवश्यक सामग्री के साथ उस ऊँचे स्थान पर शरण ले।पीने के लिए पानी कांच या प्लास्टिक के बर्तनों में भरकर रख ले।अगर आप का घर दो मंजिला है और नीचे पानी हो और आप दो मंजिला पर हो तो विधुत का कनेक्शन काट दीजिए।नही तो पूरे पानी मे करेंट आ सकता है।अगर किसी कारण से गैस सिलिंडर में आग लगे तो घबराए नही तुरन्त उसे सूझ-बूझ के साथ खुले स्थानों पर निकाल दे।सिलिंडर की भारी जुट के बोरे जैसे पदार्थ से सम्भव हो तो ढक दे जिससे आग बुझ जायेगा।अगर भूकंप आ जाये तो घर के बाहर खुले स्थानों पर शरण ले।यदि आप घर मे हो तो घर के कोने में सर पर तकिया जैसे मुलायम पदार्थ रखकर खड़े हो जाये।तड़ित के समय घर से बाहर नही निकले अगर आप घर से बाहर हो तो बड़े पेड़ के नीचे शरण नही लीजिए।किसी भी आपदा के समय आप अपना धैर्य और संयम न खोये।अपने सूझ-बूझ से आप किसी भी आपदा के सामना कर सकते है।एसएसबी के जवान प्रदीप कुमार,पुष्पेंद्र सिंह,प्रविन्द्र निगम,विजय कुमार एवं सुरेश महतो व अन्य जवानों ने प्रशिक्षण दिया।




Recent Comments