क्षतिग्रस्त हुआ ट्रैक, दुर्घटना की खबर लगते ही कंट्रोल में मच गया हड़कंप
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: जंक्शन से आधा किलोमीटर की दूरी पर गुरूवार की रात करीब 12 बजे सिवान-छपरा रेलखंड के पूर्वी यार्ड स्थित मालगाेदाम से बीसीएन मालगाड़ी की खाली रैक होकर जंक्शन पर आ रही मालगाड़ी डिरेल हो गई। जंक्शन के लाइन नंबर चार पर प्लेस समय इंजन से 12 व 13वां वैंगन के चार पहिए बेपटरी हो गये। डिरेल हो जाने के कारण पीछे के अन्य वैंगनो के अप व डाउन लाइन पर होने के कारण अप व डाउन लाइन ट्रैक पर अन्य गाड़ियों का परिचालन सात घंटों के लिए बाधित हो गया। मालगाड़ी के डीरेल होने की सूचना जैसे ही जंक्शन सहित कंट्रोल रूम को हुई तो कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जीआरपी, आरपीएफ, इंजीनियरिंग विभाग सहित पूरा विभाग घटनास्थल पर पहुंचा और ट्रैक से
क्षतिग्रस्त बोगियों को हटाने में जुट गया।




Recent Comments