तरैया 21.08.2020
प्रखंड के तरैया पूर्वी भाग के जिला प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ने विभिन्न गांवो में बाढ़ पीड़ितों के बीच तिरपाल एवं सूखा राशन का वितरण किया।जिसमें नारायणपुर यादव टोला,परौना महादलित टोला में सुखा खाद्य सामग्री का वितरण किया।उन्होंने कहा कि पूर्वी जिला परिषद के लगभग सभी गांवों में खाद्य सामग्री का वितरण किया जा चुका है।बाकी गांवो में जल्द से जल्द वितरण किया जाएगा।उक्त मौके पर गोपाल मांझी,रामसुमेर माझी,कृष्णनंदन मांझी,सतन राम, संजय राय, वीरेंद्र राय मनोज सिंह सहित अन्य शामिल थे।




Recent Comments