✍️परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड के पटेढ़ी बाजार स्थित एचपी गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को घरेलू गैस नहीं मिलने से आक्रोशित होकर महाराजगंज-बसंतपुर मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। इससे दो घंटे आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनो ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई थी। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा कि गैस की किल्लत बढ़ गई है, परंतु कोई सुनने वाला नहीं है। सड़क जाम किए उपभोक्ता गैस दिलाने की मांग कर रहे थे। बताया कि प्रखंड के देवरिया स्थित मरियम गैस एजेंसी में करीब 10 हजार उपभोक्ता हैं, जो गैस एजेंसी के नियमानुसार गैस उठाते थे। आपसी विवाद के चलते मरियम गैस एजेंसी को बंद कर दिया गया और वहीं इसकी संबद्धता हुसैनगंज के नईम गैस एजेंसी के नाम से टैग कर दिया गया। अब पिछले 4 वर्षों से मरियम गैस एजेंसी के उपभोक्ता नईम गैस एजेंसी से गैस उठाते थे, जिसका पॉइंट पटेढ़ी बाजार पर बनाया गया था। नईम गैस एजेंसी की संबद्धता चार वर्षों की ही थी जो 15 अक्टूबर को समाप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि अब समबद्धता समाप्त होने के बाद हमलोग कहा जाएंगे।




Recent Comments