परसागढ़ गैंगरेप मामला : ग्रामीण चाहते हैं मामले की सीबीआई जांच, आरोपी प्रिंसीपल को बताया निर्दोष
दैनिक खोज खबर डेस्क
जिले के एकमा थाना क्षेत्र में हुवे बहुचर्चित गैंगरेप कांड ने अब नया मोड़ ले लिया है।
अब तक जो ग्रामीण दबी जुबान में ही अपनी बातें कह रहे थे उन्होंने इस गैंगरेप मामले में आरोपी प्रिंसिपल के पक्ष में प्रदर्शन किया व मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

बुधवार को दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन के प्रांगण में कई बच्चे इकठे हुवे व उन्होंने हाथों में तख्तियों को लेकर प्रदर्शन किया।
इन तख्तियों पर मामले की सीबीआई जाँच करने समेत प्रिंसिपल को फँसाये जाने के बारे में स्लोगन लिखे गए थे।

मुख्यमंत्री से छपरा मिलने जा रहे थे ग्रामीण, प्रशासन ने रोका
परसागढ़ के स्थानीय लोग इस गैंगरेप मामले से सम्बंधित ज्ञापन सौंपने छपरा जा रहे थे। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपने के साथ ही मामले की सीबीआई जांच करने की मांग को ले ग्रामीण परसागढ़ में इकठे हुवे थे तभी स्थानीय प्रशासन ने लोगो को रोक दिया।
आरोपी प्रिंसिपल की पत्नी नित्या देवी समेत करीब 250 लोगों का हस्ताक्षर किया गया ज्ञापन सौंपने की तैयारी में ग्रामीण थे।




Recent Comments