
लायंस क्लब छपरा टाउन को मिला अंतरराष्ट्रीय अवार्ड, अंतरराष्ट्रीय प्रेसिडेंट ने किया सम्मानित
इस पुरस्कार से क्लब के सदस्यों को मिलेगी नई ऊर्जा: कुंवर
#नए मेंबर जोड़ने और बेहतरीन कार्य के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
छपरा: अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन को अंतर्राष्ट्रीय प्रेसिडेंट द्वारा कोलकाता में सम्मानित किया गया. निवर्तमान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गुडरुन द्वारा कोलकाता मे आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया. कोलकाता में आयोजित इस कार्यक्रम में छपरा से लायंस क्लब छपरा टाउन की 9 सदस्य टीम कोलकाता पहुंची थी.
संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जायसवाल ने बताया कि इस सम्मान से क्लब के सदस्यों को नई ऊर्जा मिलेगी. इस आवर्ड में सभी सदस्यों का साल भर पूरा सहयोग मिला. सदस्यों में समाज सेवा के प्रति और ऊर्जा मिलेगी. संस्थापक सचिव कबीर ने बताया कि टीम अब नए ऊर्जा के साथ अब परमानेंट प्रोजेक्ट करेगी.
अध्यक्ष मयंक जयसवाल ने बताया कि लायंस क्लब विश्व की सबसे बड़ी संस्था है. इससे जुड़कर समाज सेवा करने का हम सब को मौका मिला और क्लब के सभी युवा सदस्यों की बदौलत यह सम्मान हमे मिला है. इस कार्यक्रम में कुंवर जायसवाल, कबीर, विकास कुमार, गोविंद सोनी, आभाष कुमार सिंह, कन्हैया कुमार, अभिषेक किशोर, विकी गुप्ता उपस्थित थे.
लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय द्वारा लायंस क्लब छपरा टाउन को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिलने पर निवर्तमान जिलापाल लायन डॉक्टर एस के पांडे, पूर्व अध्यक्ष डॉ यूके पाठक, लायन प्रह्लाद कुमार सोनी, लायन अजय कुमार सिन्हा, लायन अनिल कुमार, लायन श्वेतांक राय पप्पू, लायन मनोज संकल्प, लायन विक्की आनंद, लियो टाउन के अध्यक्ष अली अहमद आदि लायन एवं लियो सदस्यों ने बधाई दी.




Recent Comments