केंद्र में बनेगी राजग की सरकार : शाहनवाज हुसैन

छपरवी को बधाई देने पहुंचे राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन
छपरा : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा की केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर दुबारा एनडीए सरकार बनेगी मुसलमान अब महागठबंधन की साजिश को समझ चुके हैं। देश नफरत से नही प्यार से चलता है । मुसलमानों के लिए हिन्दुस्तान से अच्छा मुल्क और हिन्दू से अच्छा पड़ोसी कोई नही हो सकता है।

वहीं सारण भाजपा नेता साहेब रज़ा ख़ान छपरवी को महाराष्ट्र अल्पसंख्यक प्रभारी बनाये जाने पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने उम्मीद जताया कि मुंबई में बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय श्री छपरवी के यहां आने से खुश है और अपना प्यार अपना समर्थन देने को तैयार है। वही श्री छपरवी ने कहा कि पूरे मुल्क में मोदी जी की लहर नही बल्कि तूफान चल रहा है और देश उन्नति और तरक़्क़ी की राह पर चलने के लिए तैयार है इसलिए इस विकास की रफ्तार को तेजी से गति देने के लिए मोदी सरकार की ज़रूरत है इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के राज्यमंत्री हाजी हैदर आज़म व महाराष्ट्र उर्दू एकेडमी के चेयरमैन डॉ. अहमद राणा समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।