
सुगमता एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत
पानापुर( सारण)शुक्रवार को “सुगमता एक्सप्रेस “पानापुर पहुँचा ।मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विकलांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।जिसको सफल बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैश रथ पानापुर पहुँचा ।रथ में डाँक्टर तथा तथा विकलांग व्यक्तियों के जाँच की सभी सुविधाएं उपलब्ध थी।रथ में उपस्थित डाक्टरों ने कुल पैतीस विकलांग मतदाताओं की जाँच की।जिसमें बीस शारीरिक विकलांग, दस नेत्र विकलांग तथा पाँच बधिर का जाँच किया गया ।इससे पहले प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मो सज्जाद तथा मतदाता जागरूकता आइकॉन अमित कुमार ने उपस्थित विकलांग मतदाताओं सेविकाओं तथा बीएलओ को सम्बोधित किया ।अपने सम्बोधन में उन्होंने मतदान के महत्व तथा मतदाताओं के अधिकार तथा कर्तव्य पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया ।मौके पर महिला पर्यवेक्षिका रूबी कुमारी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, तथा सैकड़ों सेविका सहायिका, बीएलओ तथा विकलांग मतदाता उपस्थित थे।




Recent Comments