सिवान :कुशवाहा अधिकार आंदोलन समिति नें आक्रोश मार्च निकाला
#परवेज अख्तर, /सिवान

सिवान : कुशवाहा अधिकार आंदोलन समिति रविवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शहर में आक्रोश मार्च निकाला था। आक्रोश मार्च को सफल बनाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कुशवाहा रथ द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया था। कुशवाहा रथ पिछले एक सप्ताह से जिले के 19 प्रखंडो में जा कर आक्रोश मार्च में आने का न्योता दे रही थी। कुशवाहा समाज में जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार दो रथ से किया जा रहा था। कुशवाहा अधिकार आंदोलन समिति द्वारा रविवार को आक्रोश मार्च के लिए सुबह से ही शहर के गांधी मैदान में लोगों का हुजूम जुटने लगा था। अलग-अलग प्रखंडों से डीजे के साथ बैनर एवं पोस्टर ले कर कुशवाहा समाज के लोग इकठ्ठा हुए थे। रविवार को सुबह 11 बजे से गांधी मैदान से यह आक्रोश मार्च राष्ट्रीय संयोजक रवि कुशवाहा के नेतृत्व में शुरू हुआ जो जेपी चौक, बबुनिया मोड़, स्टेशन मोड़ होते हुए सिवान स्टेशन पहुंचा था। कुशवाहा समाज के मांगों को लेकर यह मार्च किया जा रहा था। मांगों में कुशवाहा समाज को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करना, कुशवाहा समाज के युवा को हर क्षेत्र में छूट देना, किसानों को मुफ्त में बिजली प्रदान कराना, इनका कर्ज माफ करना कृषि को उद्योग का दर्जा देना, किसानों के मालगुजारी को माफ करना जैसे अहम मुद्दे को लेकर यह आक्रोश मार्च किया जा रहा था। मार्च स्टेशन पहुंच कर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया। मौके पर सुभाष कुशवाहा, किरण देवी, गोपाल कुशवाहा, प्रह्लाद कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, गंगा सागर, हरेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र समेत अन्य उपस्थित थे।
प्रशासनिक गलतियों का खामियाजा उठाना पड़ा आम जनता को
बिना अनुमति कैसे निकला मार्च देखने वाला कोई पदाधिकारी नहीं, तीन घंटे तक हजारों यात्री रहे हलकान, चलता रहा हाई लेवल ड्रामा
जासं, सिवान : रेलवे जंक्शन और रेलवे ट्रैक रविवार को दिन लगभग तीन घंटे तक जाम रहा और हंगामों से गूंजता रहा। कुशवाहा अधिकार आंदोलन समिति द्वारा शहर में रविवार को रवि कुशवाहा की अगुवाई में कुशवाहा समाज के लगभग एक हजार की संख्या शामिल हुए लोगों ने रेलवे ट्रैक
को जाम के दिया। रेलवे ट्रैक के जाम से तीन घंटे तक रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री परेशान रहे। गोरखपुर से लेकर हाजीपुर तक की सभी ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं। तीन घंटे तक रेलवे स्टेशन पर हाई लेवल ड्रामा चलता रहा। शहर में यह रैली इतनी संख्या में कैसे जंक्शन पर पहुंची। इसका जायजा लेने वाला कोई नहीं था। शहर के गांधी मैदान से निकली जुलूस में दर्जनों डीजे, हजारों लोग सैकड़ों बाइक पर शामिल थें।




Recent Comments