सिवान :अगलगी में 35 घर जले, लाखों की संपत्ति जली
# परवेज अख्तर,
(सिवान) : भगवानपुर हाट प्रखंड के सुहपुर गांव के नोनिया टोली में रविवार को भीषण अगलगी में 35 घर जलकर राख हो गए। गांव में आग की लहकती आग की लपट से लोगों में हाहाकार मच गया। बच्चे, बूढ़े, महिला सहित सभी आग की लपटों को देख बदहवास हो आग बुझाने के प्रयास
में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया और बसंतपुर एवं महराजगंज से गाड़ियों को बुलवाया। इधर बीडीओ रवि सिन्हा भी उनके साथ दलबल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। करीब चार घंटे से भी ज्यादा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीण विजय नारायण प्रसाद एवं सुनील सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण 35 घरों के जल जाने से लाखों की संपत्ति राख हो गई है। उन्होंने बताया कि एक गाय एवं कई बकरियों के जल जाने की बात सामने आई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार की महिलाएं एवं बच्चे जान बचा कर गेहूं के खेत में रोते बिलखते देखे गए। पीड़ित परिवारों में शिवनाथ महतो, लक्ष्मण महतो, रघुनाथ महतो, दूधनाथ महतो, मेघनाथ महतो, लालजी महतो, संतोष महतो, लालबाबू महतो, मोगल महतो, भोला महतो, सकलदेव महतो, चुन्नी महतो, मनकेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, मदन महतो, फूलकुमारी कुंवर, राधिका कुंवर, शिव कुमार महतो, जीयन महतो, अमीरचंद महतो, मुकेश महतो, मंतोष महतो, मुन्ना कुमार, सुदामा कुमार, ब्रह्मदेव महतो, कवलेश्वर महतो, राज किशोर महतो, शिव कुमार महतो, भुंवर महतो, रामाश्रय महतो आदि का घर जल कर राख हो गया। लगभग चार घंटे के प्रयास के बाद कही आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी की घटना से
35 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। बीडीओ कहा कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा मुहैया कराई जाएगी।




Recent Comments