सारण :मढ़ौरा के इंटर परीक्षा मे प्रशासन चुस्त, अभिभावक सुस्त
#परीक्षा अवधि में शहर मे भारी वाहन के परिचालन , फोटो स्टेट की दुकान भी रही बंद

मढ़ौरा(सारण)
अनुमण्डल मुख्यालय के छः परीक्षा केन्द्रों कर मंगलवार से साइंस व आर्ट में इंटर की परीक्षा की कदाचार मुक्त संचालन शुरू हो गयी । प्रशानिक तैयारियां देख नकल कराने मे सुस्त दिखे ।सभी छः केंद्रों पर मेन गेट पर ही चिट पुर्जे की जांच कर फेंकावां दिया गया । वही मुख्य द्वार से भीतर किसी अभिवावक का प्रवेश नहीं कराने से समय से परीक्षा संचालन मे केन्द्राधिक्षक को सहूलियत हुई ।

आपको बता दे की परीक्षा केंद्रों पर साइंस विषय की 4151 छात्राएं व आर्ट विषय की 2583 छात्राएं शामिल हुई है । परीक्षा केन्द्र के आसपास पूर्व की ही भांति इस बार भी धारा 144 लागू है । दूसरा अहम फैसला की परीक्षा संचालन अवधि मे मढ़ौरा बाजर व आसपास के सभी फोटोस्टेट दुकान सुबह 8 बजे से परीक्षा अवधी समाप्त होने तक बंद कर दी गई है । परीक्षा शुरू होने से पहले फोटोस्टेट की दुकानें बंद कराने मे भी प्रशासन सजग था ।सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट , पुलिस अधिकारी , महिला पुलिस बल तैनात है । वही उड़न दस्ता की प्रशानिक टीम भी सभी केंद्रों की मुआयना मे व्यस्त था ।




Recent Comments