नगरकोट सेवा संगठन की बैठक सम्पन्न
फ़िरोज़ खान
शाहाबाद 26 मार्च । शाहाबाद कस्बे के माँ नगरकोट माता मंदिर पर मां नगरकोट सेवा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें हिंदू नववर्ष के दिन होने वाली भव्य कलश यात्रा में पेयजल व्यवस्था एवं कस्बे की साफ-सफाई की व्यवस्था पर चर्चा की गई
मां नगरकोट सेवा समिति के प्रवक्ता विमल जैन ने बताया कि नवरात्र स्थापना के पहले रविवार को माता मंदिर के प्रांगण की साफ सफाई की गई साथ ही बैठक में संगठन के सभी सदस्यों ने सेवाभाव से काम करने का निर्णय लिया साथ ही बताया कि हिन्दू नवबर्ष पर होने वाला कलश यात्रा का आयोजन भी भव्य होगा साथ ही क्षेत्र में जो भी सामाजिक कार्य किए जाएंगे उनमें संगठन द्वारा विशेष योगदान दिया जाएगा इस मौके पर संगठन के हिमांशु सेन, पवन शर्मा, जीतेन्द्र वर्मा, पुनीत जैन आलोक सेन, जीतेन्द्र धानुक, अतुल बंसल, आकाश नामदेव, सोनू धानुक, लोकेश सेन, रूपनारायण कश्यप सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे ।




Recent Comments