सारण/परसा- प्रखंण्ड के दरोगा प्रसाद राय चौक पर किसान बिल के खिलाफ भाकपा के जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद के नेतृत्व में सड़क जाम कर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी किया गया।झंडा बैनर के साथ आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में किसान विरोधी बिल पास करने का आरोप लगाया गया।साथ ही बिल को वापस लेने की मांग किया गया।जिला सचिव शिव शंकर प्रसाद ने किसान बिल को किसान विरोधी बिल बताया तथा कृषि मंडी को कबाड़ियों के हाथों में जाने किसानों को उचित मूल्य नही मिलने समेत कई आरोप लगाया।तथा बिल को वापस लेने के लिए पीएम से मांग किया।वही किसान मोर्चा के नेता पूर्व मुखिया राजेन्द्र राय ने पीएम द्वारा प्रस्तावित किसान बिल को वापस लेने की मांग किया।उन्होंने बिल वापस नही होने तक लड़ाई जारी रखने की बातें कही।कामरेड विनोद कुमार सुभाष मांझी भुनेश्वर दास संजीव मांझी आदि शामिल थे।