परसा-अमनौर विधान सभा के बनकेरवा भाव गाँव में गत 15 दिनों से ट्रांसफर्मर खराब हो गया था।खराब ट्रांसफर्मर बदलने को लेकर ग्रामीणों द्वारा पूर्व विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह से मांग किया गया था।ग्रामीणों की मांग पर पहल करते हुऐ पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटु सिंह द्वारा 63 केवीबीए का ट्रांसफॉर्मर बदलवाया गया।और शुक्रवार को ट्रांसफर्मर को चालू किया गया।ट्रांसफॉर्मर चालू होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।ग्रामीणों द्वारा पूर्व विधायक मंटू सिंह के प्रति आभार ब्यक्त किया।इस संबंध में पूर्व विधायक मंटू सिंह ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा ट्रान्सफार्मर खराब की सूचना दिया गया था।ग्रामीणों की मांग पर खराब ट्रान्सफार्मर को बदलवाकर 63 केबीए का ट्रंसफ़सर्मर लगावाने की बातें कही।पूर्व विधायक ने कहा कि अमनौर विधान सभा का विकास किया हूँ और विकास करने के लिए कृत संकल्पित हूँ।आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए रात दिन काम करने की बातें कही। प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह बीडीसी भोला सिंह सोनू कुमार जनक सिंह दिनेश सिंह अमरेन्द्र सिंह महेंद्र सिंह अरुण सिंह महेश सिंह अनिल सिंह राहुल सिंह दुर्गा कुमार आदि उपस्तिथ थे।