
रोटरी सारण ने मंडलाध्यक्ष गोपाल खेमका का छपरा में किया भव्य स्वागत
छपरा : रोटरी सारण के अधिकारिक भ्रमण पर आए मंडलाध्यक्ष गोपाल खेमका का भव्य स्वागत नवाजी टोला चौक पर रोटरी सारण के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता तथा सचिवअजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। वहीं रोट्रेक्ट क्लब आॅफ सारण सिटी के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में रोट्रेक्ट क्लब आॅफ सारण सिटी के सदस्यों ने भी मंडलाध्यक्ष का पुष्प गुच्छों से शानदार स्वागत किया गया।
स्थानीय म्युनिसिपल चौक पर यातायात पुलिस की सुविधा के लिए पुलिस पोस्ट तथा यातायात बोर्ड का उद्धघाटन रोटरी के मंडलाध्यक्ष गोपाल खेमका ने आरक्षी उपाधीक्षक यातायात इन्द्रजीत बैठा के सुपुर्द किया।राम राज्य चौक स्थित डाॅक्टर सैयद महमूद मेमोरियल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल सह इंटर काॅलेज में रोटरी सारण द्वारा लड़कियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाया गया हैं, जिसका उद्धघाटन मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष गोपाल खेमका ने किया। यह मशीन एटीम की तरह काम करतीं हैं,पाँच रूपए का सिक्का डालने पर एक सेनेटरी पैड निकल जाता हैं।
मंडलाध्यक्ष गोपाल खेमका ने अपने सम्बोधन में कहा नेतृत्व की क्षमता के लिए अच्छा वक्ता होना आवश्यक हैं,विद्यालय परिसर में साफ सफाई तथा बगीचे का सुन्दर रख रखाव किया गया हैं मैं इस विद्यालय में आकर मैं अपने-आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। आम जनता में रोटरी की इमेज को बनाने के लिए रोटरी सारण ने एक पुलिस पोस्ट तथा एक यातायात बोर्ड बनवा कर यातायात पुलिस को सहयोग किया हैं, जो काबिले-तारीफ है। बच्चों को सम्बोधित करतें हुए मंडलाध्यक्ष ने कहा अपनें माता-पिता तथा शिक्षक की बातों पर ध्यान दे तथा उनका अनुसरण करें जिससे आपका भविष्य उज्ज्वल हो।
इस अवसर पर रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष सह कार्यक्रम के संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, सचिव अजय कुमार गुप्ता, पंकज कुमार,अनुप कुमार,शैलेश कुमार,विकास कुमार,अजय कुमार,राकेश कुमार,डाॅक्टर मदन प्रसाद,सुनिल कुमार सिंह,राजेश गोल्ड,रतनलाल,देव कुमार सिंह,सोहन गुप्ता,बासुकी,अजय प्रसाद,दिनेश कुमार गुप्ता,संजीव कुमार विपुल,प्रदीप कुमार,मनोज गुप्ता,राजु अग्रवाल रोट्रेक्ट सारण सिटी के
अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह,सचिव सैनिक कुमार,निकुन्ज कुमार,टुन्ना कुमार सिंह,
अभिषेक कुमार,खुर्शीद, उज्वल रमन, निशांतकुमार आदि उपस्थित हुए।




Recent Comments