अलग अलग कांडों में नामजद दो अभियुक्त गिरफ्तार ,भेजे गए जेल
…………
परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के बड़हरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के पुरैना और मुसेहरी गांव में छापेमारी कर दो अलग-अलग मामले में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। जेल भेजे गए अभियुक्तों में थाना कांड संख्या ८२/१९ में नामजद मुसेहरी निवासी लालजी राम का पुत्र चंद्रिका राम व थाना कांड संख्या १५७/१९ में नामजद पुरैना निवासी अफसर अली का पुत्र नूर मोहम्मद शामिल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों अभियुक्तों की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। अंततः गुप्त सूचना के आधार पर दोनो की गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई।




Recent Comments