पानापुर(सारण)तरैया के पूर्व विधायक जनक सिंह के नेतृत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रखंड के धेनुकी गांव निवासी रामदहार महतो के घर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर पूर्व विधायक जनक सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ,शंभुनाथ ,जिला प्रवक्ता मनोज गिरी ,सुरेंद्र पंडित ,रामज्ञास चौरसिया ,रामधार सिंह ,हरेंद्र प्रसाद सिंह ,मनु बाबा सहित उपस्थित थे ।